मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से आगजनी की खबरें रोज आ रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल, जबलपुर और इंदौर का है, जहां आगजनी की घटनाएं हुई है। 30-40 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया तब तक बहुत नुकसान हो चुका था।

ठेलों के टायर में ब्लास्ट होते रहे

संजय पाटीदार, भोपाल। देर रात भोपाल-लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराए में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सराए में रखे फल फ्रूट से भरे हुए ठेले जल गए। मौके पर मौजूद भीड़ ने जलते हुए ठेलों को किसी तरह बाहर निकाला। घटना के काफी देर बाद मौके पर नगर निगम की दो एयर फायर ब्रिगेड पहुंची। ठेलों के टायर में आग लगने से लगातार ब्लास्ट होते रहे। ठेलो को बाहर निकाल रहे लोगों के हाथ भी आग में जले है। सराए में कई सारी गाड़ियां खड़ी हुई थी।

प्लांट में भूसा होने से आग तेजी से फैली

कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के इको हार्वेस्ट बायो फ्यूल और लकड़ी प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट में बड़ी मात्रा में गेहूं की नरवाई में भी आग लगी। मशीन और अन्य सामान में भी आग लगी। प्लांट में भूसा भरा होने से और तेजी से आग फैल गई।नगर निगम, सिहोरा, पनागर के दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब 30 से 40 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। मामला थाना गोसलपुर के ग्राम खिन्नी का है।

दाने की फैक्ट्री में लगी आग

चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर के दाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। धार रोड स्थित मेट्रो कालोनी के नजदीक आग लगी।फायर की कई गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। कई मीटर दूर से आग का काला गुब्बारा नजर आ रहा था। फिलहाल अभी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बताया जाता है फैक्ट्री में रहा कि प्लास्टिक के दाने बनने का कार्य किया जाता था।

इको हार्वेस्ट बायो फ्यूल और लकड़ी प्लांट में लगी भीषण आग

दर्दनाक हादसाः इंदौर से ग्वालियर जा रही बस में आग लगने से 4 साल का मासूम जिंदा जला, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

इंदौर दाने की फैक्ट्री में आग

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m