सिंघेवाला-फुतूहीवाला के खेतों में मौजूद एक पटाखा फैक्ट्री में गत रात्रि देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत और करीब 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायलों को बठिंडा एम्स भेजा गया है। विस्फोट में फैक्ट्री इमारत की दो मंजिलें पल भर में ताश के पत्तों की तरह मलबे में तब्दील हो गईं।
सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी,एसपी (डी) मनमीत सिंह, लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह और थाना किल्लियांवाली के प्रभारी कर्मजीत कौर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ग्रीन एस फोर्स के कार्यकर्ता राहत कार्य में लगे हुए हैं तथा हाइड्रो मशीन की मदद से हमले का मलबा हटाया जा रहा है।
यह दुर्घटना फैक्ट्री के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब 12:50 बजे घटित हुई। जबकि फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार की अंतर्गत होता था, ठेकेदार घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

घटनास्थल पर कॉर्सेर कंपनी के बक्सों में तैयार पटाखे पड़े थे। इस बीच घटनास्थल से उक्त कंपनी के खाली बक्सों से भरा हरियाणा नंबर का एक छोटा हाथी भी बरामद किया गया है। विस्फोट की तेज आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। फैक्ट्री की पैकिंग यूनिट में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के अनुसार, यहां दो शिफ्टों में करीब 40 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से कुछ अपने परिवारों के साथ यहां रहते थे।
बड़ी संख्या में कर्मचारी बुरी तरह घायल
बताया जा रहा है कि अधिकांश कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के थे। कारीगर अरुण सक्सेना ने बताया कि वह देर रात फैक्ट्री के सामने खुले आसमान के नीचे सो रहे थे। अचानक विस्फोट हुआ और कुछ ही पलों में पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए।
मलबे के नीचे मिले शव
लंबी के जसपाल सिंह ने बताया कि यह फैक्ट्री सिंघे वाला-फुतूहीवाला के तरसेम सिंह नामक व्यक्ति की है, जो मंज़ूरशुदा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर पांच लोगों की मौत व करीब 27 लोग घायल हुए हैं।
मलबे के नीचे से तीन शव निकाले गए हैं। राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि चार की मौत की पुष्टि है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
- पोक्सो एक्ट और BNS के गंभीर मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, पलामू ले गई पुलिस!
- पाकिस्तान में सेना-उग्रवादियों की 20 घंटे मुठभेड़, 8 आतंकी ढेर; मस्जिद हमले में 31 की मौत
- संजय निषाद के बिगड़े बोल या शक्ति प्रदर्शन? ‘झंडा-डंडा’ बयान के साथ यूपी में 10 रैलियों का ऐलान
- CG News : अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
- Bihar Top News 19 September 2026: अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम में हंगामा, बिहार में जदयू के नेता आमने-सामने


