Fire At Garments Shop : मनोज यादव, कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई. दुकानें से आग की लपटें और धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.

इसे भी पढ़ें : CG Suicide News : स्कूल के सफाईकर्मी ने कुएं में कूदकर दी जान, सुसाइड से पहले डॉयल 112 पर किया था कॉल

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने  के कारण अधिकांश बाजार बंद था। देर रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर से धुआं निकलते देखा। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया. दुकान बुझाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई. आग ने पूरी दूकान को चपेट में ले लिया था. सारा सामान जलकर खाक चुका था. 

narayana

दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग समय रहते काबू में आ गई, जिससे वह बगल की दुकानों तक नहीं फैल पाई। फिलहाल आग कैसे लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. दुकान संचालक के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. वहीं मामले की जांच जारी है. 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H