संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के लालघाटी इलाके में स्थित प्रसिद्ध ‘भोज इन’ (Bhoj Inn) रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से रेस्टोरेंट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक रेस्टोरेंट की इमारत से गहरा और काला धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। धुआं और आग की लपटें देखकर आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) को दी।

MP में तीसरी सीट को लेकर घमासानः बीजेपी ने सभी विधायकों को भोपाल में रोका, इधर कांग्रेस विधायक

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना हुईं। घटनास्थल पर पहुँचते ही फायर फाइटर्स ने तेजी से मोर्चा संभाला और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग को आगे बढ़ने से रोका गया और उस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

महंगाई का जोर का झटका धीरे से : MP में घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, ग्वालियर में ₹1000 के पार,

कोई जनहानि नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

इस पूरी घटना में सबसे राहत भरी बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि (कोई हताहत या घायल) नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, इसका वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है और रेस्टोरेंट में हुए कुल नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m