कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर व्यापार मेले स्थित ग्रैंड पैलेस में भीषण आग लग गई, आग इतनी भयानक थी कि आसमान में काला धुँआ छा गया। फायर बिग्रेड की तीन से अधिक गाड़ियों ने पानी के जरिये आग पर काबू पाया। हालांकि आग कैसे लगी यह साफ नही हो सका है। वहीं घटना पर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन का बयान सामने आया है। उन्होंने मेला परिसर में संचालित हो रहे सभी मैरिज गार्डन संचालको को निर्देश दिए है। साथ ही औचक निरीक्षण की बात भी कही है।
दरअसल ग्वालियर व्यापार मेले परिसर में आधा दर्जन से अधिक मैरिज गार्डन संचालित हो रहे हैं इनमें से ग्रैंड पैलेस मैरिज गार्डन बीते कुछ समय से संचालित ना होने के चलते वीरान पड़ा हुआ था उसके पीछे के हिस्से में पुराने टेंट मटेरियल मैं यह आग लगी थी। आज इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने पीछे रखे हुए अनयूज़्ड टेंट पदार्थ को अपनी चपेट में ले लिया। लोहे के सरिये आग की तपिश से टेढ़े हो गए। सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और तीन से अधिक गाड़ियों से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है, गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा आसपास के मैरिज गार्डन भी इसकी चपेट में आते जिसके चलते काफी बड़ा हादसा हो सकता था।
ऐसा माना जा रहा है कि पीछे के खुले रास्ते की ओर से किसी शरारती तत्व ने सिगरेट या अन्य ज्वलनशील चीज फेंकी होगी जिसके चलते यह आग लगी। घटना की जानकारी मिलने पर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन और मेला सचिव ने घटनास्थल का मुआयना किया। मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन का कहना है कि ग्रैंड पैलेस गार्डन बंद था पीछे अनयूज़्ड टेंट पदार्थ में यह आग लगी थी जिस समय रहते काबू में ले लिया गया। भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसको लेकर मेला परिषद में संचालित होने वाले सभी मैरिज गार्डन संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह फायर सेफ्टी से जुड़े सभी संसाधन मौके पर तैनात रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल इसके जरिए आग पर काबू पाए जा सके।

