जालंधर। नकली नोट बनाकर लोगों को धोखा देने वाला एक गिरोह का मास्टरमाइंड अब जालंधर पुलिस के गिरफ्त में है। इसकी तलाश पुलिस 7 महीने से कर रही थी। आरोपी की पहचान हरभगवान सिंह के रूप में हुई है, वह मोगा का रहने वाला है। पुलिस ने कोर्ट में पेशकर रिमांड ले लिया है। बड़ी बात यह है कि इन्होंने नोट छापने की टेक्नीक यूट्यूब से मिली है और उन्हें इससे ही नोट छापना सिखा है।
हरभगवान सिंह के पहले भी इस गिरोह में शामिल रह चुके आरोपी कुलदीप सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया था, जिसके पास से नकली नोट बरामद हुए थे। दोनों आरोपी इसके पहले भी जेल जा चुके हैं जेल से छूटने के बाद ही दोनों ने नकली नोट बनाने का कारोबार शुरू किया और इससे लोगों को ठगने लगे।

जानकारी के अनुसार पहले वह दोनों 500 के नोट छापते थे लेकिन बड़े नोट को छापने के बाद उसे पकड़ा जाने का डर ज्यादा होता था जिसे ध्यान में रखकर दोनों ही आरोपी ने 100 और ₹200 की नोटों को छापने की शुरुआत की। पुलिस ने की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ शुरू कर दी है।
- राजस्थान में गूंजेगा जय जगन्नाथ का जयघोष, जयपुर में एक दिन में निकलेंगी 3 भव्य रथयात्राएं
- नकटी में बुलडोजर कार्रवाई पर सदन में बवाल, स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य होते ही विपक्षी सदस्य उतरे गर्भगृह में…
- “महाधिवक्ता साहब, अब खुद हाजिर होइए!”… सरकारी वकीलों की भर्ती पर HC सख्त; 5वीं बार भी नहीं मिला जवाब
- CG News : क्रमोन्नति वेतनमान मामले में शिक्षकों को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की रिट याचिकाएं
- सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज: साइक्लोथॉन युवा स्वाभिमान यात्रा का स्वागत, PCC चीफ ने किया संवाद

