Matar Cheela Recipe: सर्दियों में मटर का स्वाद सबसे अलग होता है, और मटर से बनने वाली डिशेज़ हर किसी को बहुत पसंद आती हैं. चूँकि अब ठंड का मौसम लगभग ख़त्म हो चुका है, फिर भी मार्केट में अभी भी अच्छे मटर मिल रहे हैं.
अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो मटर का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह स्वाद में लाजवाब और बनाने में भी आसान होता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

सामग्री
- हरी मटर – 1 कप
- बेसन – 1/2 कप
- सूजी – 1/4 कप
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक का पेस्ट – 1/2 टीस्पून
- हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
- जीरा – 1/2 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून
- गरम मसाला – 1/4 टीस्पून
- हरा धनिया – 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
- पानी – 1/2 कप
- तेल – 2 टीस्पून (चीला सेंकने के लिए)
विधि (Matar Cheela Recipe)
- सबसे पहले हरी मटर को अच्छे से धोकर उबाल लें (अगर ताजे मटर हैं, तो उबालें, और यदि जमे हुए मटर हैं, तो उन्हें कुछ देर पानी में भिगोकर रखें). उबालने के बाद मटर को अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब एक बर्तन में मैश की हुई मटर, बेसन, सूजी, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालें.
- इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें और फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक चिकना बैटर तैयार कर लें.
- अब तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें. फिर बैटर से छोटी-छोटी मात्रा लेकर तवे पर डालें और चम्मच से फैलाकर गोल आकार का चीला बना लें.
- चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें.
तैयार मटर के चीले को गर्मागर्म टमाटर सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.
- मंदिर में सात फेरे, नोटरी के पास हंगामा! हिंदू युवक से शादी करने पर युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गए परिजन
- हरियाणा में बिजली वितरण को लेकर सरकार सख्त, निजी कंपनी के लाइसेंस पर पूरे प्रदेश में लगाई रोक
- Haryana Top News : बिजली वितरण लाइसेंस पर रोक,पत्नी की हत्या का मामला CRPF जवान चार दिन के रिमांड पर, बड़ी मात्रा में देशी कट्टा और कारतूस बरामद समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- नाबालिग हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे कलेक्टर-SSP, डिप्टी CM से फोन पर बात करते हुए रुंधा मां का गला, दोषियों को उम्रकैद की सजा देने की मांग
- थाने का नाम होगा “वाल्मीकि धाम”: उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 539 करोड़ की दी सौगात, महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

