राकेश कथूरिया, कैथल. कैथल में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपराजिता के निर्देश पर मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए 22-23 और 29-30 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। पात्र नागरिक बीएलओ के पास आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकेंगे।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपराजिता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार 1 जुलाई 2026 को मलीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक दर्ज की जा सकती हैं।
इसी क्रम में मतदाताओं की सुविधा के लिए 22 व 23 अगस्त तथा 29 व 30 अगस्त 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे, जहां पात्र नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं और अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं।
उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों की आयु निर्धारित पात्रता के अनुसार मतदाता बनने के लिए पूरी हो चुकी है और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे विशेष अभियान के दौरान संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि किसी मतदाता के पहचान पत्र अथवा मतदाता सूची में दर्ज किसी विवरण में शुद्धि की आवश्यकता है, तो वह भी संबंधित बीएलओ को आवेदन देकर आवश्यक संशोधन करवा सकता है।
डीसी अपराजिता ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अपडेट होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
- डीसी अपराजिता की बड़ी पहल: कैथल में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 4 दिवसीय विशेष अभियान
- आरपी यादव को उम्रकैद, सपा में उठे सवाल—कहां हैं जिलाध्यक्ष? कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने बढ़ाई बेचैनी
- CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 पर कानूनी एक्शन: आपराधिक साजिश के मामले में FIR दर्ज, बैंक स्टेटमेंट से खुला सांठगांठ का बड़ा खेल
- IGKV पेपर लीक मामला: कृषि मंत्री नेताम ने दिखाई सख्ती, तत्काल FIR और जांच के दिए निर्देश, कहा- विद्यार्थियों के भविष्य से कोई समझौता स्वीकार नहीं
- डेढ़ लाख शिक्षकों को अल्टीमेटम: 31 अगस्त 2028 तक पास करनी होगी TET परीक्षा, वरना जाएगी नौकरी

