इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकुरिया मोहल्ला स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसे के मौलाना ने पहले छात्रा को कमरे में बंद किया और फिर उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। 

इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि मौलाना ने अपनी करतूत छिपाने के लिए मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायर भी काट दी, ताकि घटना रिकॉर्ड न हो सके। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौलाना, जो सागर जिले का निवासी बताया जा रहा है, उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस जांच उपरांत ही मामला स्पष्ठ हो पायेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m