चंडीगढ़। पंजाब में महिलाओं के लिए शुरू की जा रही बेहद खास योजना ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल बदल गया है। अब यह 15 अप्रैल से शुरू होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 अप्रैल को आदमपुर रैली से इस योजना का औपचारिक आगाज करेंगे। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा।
यहां से होगी शुरुआत योजना की शुरुआत पहले चरण में मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट जिलों में की जाएगी। इन जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्रों मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिड़बा और कोटकपूरा को प्रारंभिक तौर पर चुना गया है। पहले यह योजना 13 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन विधानसभा के विशेष सत्र के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई।
महिलाओं को हर महीने मिलेगी आर्थिक सहायता
इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 और SC वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह मिलेंगे। इस योजना की घोषणा 8 मार्च को बजट के दौरान की गई थी।

मुफ्त में होगा रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन आंगनबाड़ी केंद्रों और सेवा केंद्रों पर मुफ्त में किया जाएगा। इसके लिए पंजाब का आधार कार्ड और वोटर आईडी होना अनिवार्य है। योजना की राशि लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी।
बनी है हाई लेवल की कमेटी
योजना के सुचारू संचालन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है। साथ ही, रजिस्ट्रेशन और जागरूकता के लिए ‘मोबिलाइजर’ और ‘फैसिलिटेटर’ भी तैनात किए जाएंगे। यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो पहले मिली सहायता राशि वापस नहीं ली जाएगी, लेकिन आगे की किस्तें जारी नहीं होंगी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

