29 May History: भारतीय और विश्व के इतिहास आज यानी 29 मई की तारीख कई घटनाओं के लिए याद किया जाता है. भारत में आज की तारीख पर कुछ घटनाओं में लोगों ने अपनी जान गंवाई. वहीं दारा स‍िंह ने पहली बार पहलवानी में विश्‍व चैम्‍प‍ियनश‍िप जीता था. इसके अलावा मुगल-ए-आजम फिल्म का सलीम तुझे मरने नहीं देगा, और हम अनारकली तुझे जीने नहीं देंगे… फेसम डायलॉग की आवाज के पीछे एक्टर पृथ्वीराज चौहान थे, जिसका आज का निधन हुआ था.

29 May History : 29 मई की तारीख पर दर्ज हुई घटनाएं

1658 : सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया.

1917 : अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन. एफ कैनेडी का जन्म हुआ.

1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली.

1947 : इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूट की स्थापना.

1953 : शेरपा तेनजिंग और न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की.

1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया.

1970 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

1972 : मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के प्रमुख हस्ताक्षर पृथ्वी राजकपूर का निधन.

1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई.

1987 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन.

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया.

1990 : दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया.

1996 : बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने.

1999 : डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था.

1999 : नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई.

2002 : गुजरात के अहमदाबाद में 4 बम धमाके हुए. करीब 39 लोगों की मौत हुई.

2007 : जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं.

2015 : भीषण गर्मी के भारत के कई राज्यों में 2300 से भी ज्यादा लोगों की मौत.

2020 : छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन.
 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H