30 May History : भारतीय और विश्व के इतिहास में आज की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन विश्वनाथन आनंद 5वीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने. वहीं गोवा को भारत के 25वे राज्य के रूप में दर्जा मिला. आइये जानते हैं इसके अलावा और कौन-कौन सी घटनाएं हुई थी.
30 May History : 30 मई को हुई महत्वपूर्ण घटनाएं
1498 : कोलंबस तीसरी बार छह जहाजों के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकले.
1606 : सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव का निधन.
1826 : पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन.
1919 : जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘नाइटहुड’ की उपाधि लौटा दी.
1981: बंगलादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके आठ सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू.
1987 : गोवा को राज्य का दर्जा मिला, भारत का 25वां राज्य बना.
1996 : छह वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया.
1998 : पाकिस्तान ने छठा परमाणु परीक्षण किया.
1998 : अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से करीब 5000 लोगों की मौत.
2003 : नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया.
2004 : सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या.
2007 : अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत.
2012 : विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने.
2012 : लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों का दोषी करार देते हुए 50 वर्ष की सजा सुनायी गयी.
2015 : एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

