31 May History : भारतीय और विश्व के इतिहास में 31 मई की तारीख से विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है. आज ही के दिन भारतीय वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ था. वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया था. आइये जानते हैं इसके अलावा और कौन-कौन सी घटनाएं आज की तारीख पर हुई थी.
31 May History : 31 मई की तारीख पर दर्ज हुई घटनाएं
1577 : मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म.
1725 : भारतीय वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ.
1727 : फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए.
1759 : अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेंसिलवेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया.
1774 : भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया.
1867 : बंबई (अब मुंबई) में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई थी.
1878 : जर्मनी का युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत.
1889 : अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2200 से अधिक लोगों की मौत.
1900 : लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया.
1907 : अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू.
1921 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया.
1935 : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत.
1959 : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई.
1964 : बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली.
1977 : भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की.
1994 : साउथ अफ्रीका गुट निरपेक्ष आंदोलन का 109वां सदस्य राष्ट्र बना था.
2007 : सैप ब्लेटर तीसरी बार इंटरनेशनल फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष बने थे.
2008 : विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया.

