ठाणे की मीरा-भायंदर और वसई-विरार पुलिस फोर्स की एक जॉइंट टीम ने तेलंगाना के जहीराबाद में चल रही एक और एमडी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए उसे सील कर दिया. इस जॉइन्ट ऑपरेशन में 6 करोड़ 22 लाख रुपए का माल को सीज किया गया है. इस ऑपरेशन के दौरान करीब 21 करोड़ रुपये का अवैध सामान भी जब्त किया गया है. इस जॉइन्ट ऑपरेशन में 3 किलो एमडी ड्रग्स और 2,293 लीटर केमिकल को भी जब्त किया गया है.
तेलंगाना के जाहिराबाद क्षेत्र में चल रही एक अवैध एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, रसायन और ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में एक महिला के घर से नशीली दवा ‘MD’ (मेफेड्रोन) जब्त होने के बाद, पुलिस ने जांच के साथ साथ छापेमारी शुरू किया जिसका लिंक तेलंगाना में निकला. मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जहीराबाद इलाके में चल रही एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.
पुलिस ने नयानगर में छेड़ा आदर्श बिल्डिंग में रहने वाली फिरदौस अरबाज कुरैशी के घर पर 4 अप्रैल को, छापेमारी में 1.324 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की जिसकी कीमत 2.66 करोड़ रुपये बताई गई. NDPS एक्ट के तहत फिरदौस और उसके पति, अरबाज वकील कुरैशी के खिलाफ नयानगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया जांच के तहत, अलग-अलग इलाकों से कुल 15 लोगों की गिरफ़्तारी अब तक हो चुकी है.
आरोपियों से पूछताछ के दौरान ही पता चला कि तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जहीराबाद तालुका में एक फार्महाउस के अंदर MD बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. पुलिस ने तुरंत उस जगह पर छापा मारा और तीन किलोग्राम MD ड्रग्स के साथ-साथ कुल 2,293 लीटर प्रतिबंधित केमिकल नशीली दवाओं को बनाने में इस्तेमाल होने वाले दूसरे सामान और उपकरण, जब्त किए जिनकी कुल कीमत 6.32 करोड़ रुपये है. मामले में इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल से लिंक होने के सबूत भी सामने आए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

