Odisha News: भुवनेश्वर. ओडिशा में मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट (PG) परीक्षा के प्रश्नपत्र की गोपनियता से जुड़े विवाद को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मामला सामने आते ही प्रदेश की सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. मुख्य विपक्षी दल बीजू जनता दल ने इस मुद्दे को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग के तत्काल इस्तीफे की मांग की है.

ओडिशा में इंडियन पेपर लीक : BJD

बीजेडी नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि भारत में हर साल ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) का आयोजन होता था, लेकिन अब ओडिशा में ‘इंडियन पेपर लीक’ देखने को मिल रहा है.

“संसद में एंटी-पेपर लीक बिल, लेकिन ओडिशा सरकार बेपरवाह”

बीजेडी के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां संसद में एंटी-पेपर लीक कानून लाया जा रहा है और केंद्रीय मंत्री तक इस्तीफा दे चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ ओडिशा सरकार की लापरवाही और उदासीन रवैये के कारण मेडिकल परीक्षा के प्रश्नपत्र और उत्तर पत्रक खुलेआम लीक हो रहे हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2026-07-31-at-6.05.07-PM-1.jpeg

भाजपा सरकार में 23 पेपर लीक का आरोप

बीजेडी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 24 महीनों के शासनकाल में 23 बार विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं. यदि गणशिक्षा (स्कूल शिक्षा) मंत्री ने पहले ही इस्तीफा दे दिया होता, तो जमीनी स्तर पर सुधार देखने को मिलता. अब स्वास्थ्य मंत्री को बिना किसी देरी के नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए.

पूर्व मंत्री और बीजेडी के वरिष्ठ नेता प्रताप जेना ने कहा कि राज्य सरकार का प्रशासनिक व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है.

बीजेडी ने ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (OUHS) में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि, राज्य सरकार की बिना नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) के ही OUHS के परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति कर दी गई, जो एक बहुत बड़ा घोटाला और अनियमितता है.

केंद्रों पर कड़ी चेकिंग और सख्त नियमों के बावजूद परीक्षा हॉल तक मोबाइल फोन कैसे पहुंच रहे हैं, इस पर भी बीजेडी ने सवाल खड़े किए हैं. बीजद ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H