दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के बांद्राभान रोड स्थित मालाखेड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंके जाने का गंभीर मामला सामने आया है। रिहाइशी इलाके में कचरे के ढेर से प्रयुक्त ग्लूकोज की बोतलें, सिरिंज, दवाइयों के खाली रैपर और क्लीनिक-मेडिकल स्टोर की पर्चियां बरामद की गईं। खुले में फेंके गए इस तरह के घातक कचरे से क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

READ MORE: ‘चिता आंदोलन’ के बीच जली असली चिता: वृद्ध महिला की मौत, केन-बेतवा परियोजना के विरोध में कर रही थी प्रदर्शन

मामले की सूचना मिलते ही नगर पालिका सीएमओ वैभव देशमुख और स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना कर पंचनामा तैयार किया। अधिकारियों के मुताबिक खुले में मेडिकल वेस्ट डालना बायो मेडिकल वेस्ट नियमों का सीधा उल्लंघन है। ​कचरे की पड़ताल के दौरान नगर पालिका टीम को डॉक्टर अतुल दुबे और गोस्वामी मेडिकल स्टोर समेत अन्य संस्थानों के नाम की पर्चियां मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि पर्चियों में दर्ज जानकारी के आधार पर कचरा फेंकने वाले की पहचान की जा रही है। 

READ MORE: 35 साल पुराना गुनाह, 16 साल की फरारी! 1991 के हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ठिकाने बदल-बदल कर दे रहा था चकमा

हालांकि पर्ची के आधार पर बुलाए गए एक संदिग्ध व्यक्ति ने कचरा फेंकने के आरोपों से साफ इनकार कर दिया है।​नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि मौके से मिले साक्ष्यों की बारीकी से जांच जारी है। कचरा फेंकने वाले मुख्य जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होते ही उसके खिलाफ नियमानुसार चालानी व जुर्माने की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन्होंने बताया कि हमने पर्ची के आधार पर डॉ अतुल दुबै को फोन किया उनके यहा से एक व्यक्ति आया और खुद की क्लीनिक की जब उसे पर्ची दिखाई गई, तो वह व्यक्ति उस पर्ची को फाड़ कर चला गया। हम जांच कर रहे हैं दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m