चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर मुद्दे पर चर्चा की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह बैठक अभी भी जारी है। बैठक एक होटल में शुरू हुई, जिसमें दोनों सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। SYL नहर का मुद्दा पिछले कई सालों से दोनों राज्यों के बीच विवाद का कारण बना हुआ है।
बैठक के बाद पंजाब के ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बैठक बड़े सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने कहा कि पानी को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका। इस मसले का हल होना चाहिए यह बहुत लंबे समय से चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के उलझाए इस मुद्दे को हल नई पीढ़ी करने की कोशिश कर रही है। अब देखना है आगे क्या होता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा हमारा कोई दुश्मन नहीं है वह भाई है। आज पानी पूरी दुनिया का मसाला बनता जा रहा है। जल संरक्षण के उपाय भी करने होंगे दोनों पक्ष सार्थक समाधान के पक्ष में है। दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर इस मसले पर जरूरत के आधार पर बैठकर करेंगे।

वही दूसरी ओर इस बैठक के बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अगली बैठक में दोनों राज्यों के सिंचाई विभाग के अधिकारी बैठक करके सार्थक समाधान की तरफ पहुंचेंगे। इसके बाद आखिर में दोनों मुख्यमंत्री बैठकर समाधान निकालेंगे।
- तिरहुत MLC चुनाव को लेकर आयुक्त सख्त, 23 अक्टूबर को मतदान, आचार संहिता उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
- पॉक्सो मामले में सेंट जेवियर स्कूल की प्राचार्या को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, चार्जशीट रद्द करने की याचिका खारिज
- 11 मुकदमों वाले अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, गुरुग्राम पुलिस की सख्त कार्रवाई
- स्नैपचैट वाले ‘यार’ ने तोड़ा भरोसा: ‘कोचिंग जा रही हूं…’ कहकर निकली नाबालिग छात्रा, ‘दोस्त’ ने होटल में मिटाई हवस
- गंगा आरती के बीच अचानक भावुक हुए हरीश रावत, कह डाली ऐसी बात कि हर कोई रह गया दंग


