किसानों और केंद्र सरकार के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और अन्य मांगों को लेकर सातवें दौर की बातचीत बुधवार को समाप्त हो गई।
इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में 28 किसान प्रतिनिधि शामिल हुए।
केंद्र सरकार की ओर से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल मौजूद थे। इसके अलावा, पंजाब सरकार की ओर से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा किसानों के साथ बातचीत कर रहे थे।
हालांकि, सातवें दौर की यह बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। इसलिए अब किसानों और केंद्र सरकार के बीच एक और बैठक होगी। केंद्र सरकार ने एक सचिव स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया है, जो देशभर के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुझाव लेंगे। यह बैठक 4 मई को संभावित है। चर्चा करीब 4 घंटे तक चली।

बैठक के बाद क्या कहा हरपाल सिंह चीमा ने
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पिछली बैठक में किसानों की मांगों की एक सूची साझा की गई थी। इस बैठक में किसानों ने एमएसपी और अन्य मुद्दों को किन आंकड़ों के आधार पर उठाया है, इस पर चर्चा की गई। अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात हुई। केंद्र सरकार अब व्यापारियों और कृषि से जुड़े अन्य वर्गों से भी चर्चा करेगी। बातचीत के दौरान यह सहमति बनी कि इस एजेंडे पर 4 मई को फिर से बैठक होगी।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का बयान
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि पंजाब सरकार ने अचानक शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस बल बढ़ा दिया है। हालांकि, मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई विशेष गतिविधि नहीं हुई है।
- CG Crime News: सड़क पर धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, दूध देने जाते समय हुई वारदात, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी
- उज्जैन में ‘नागपंचमी’ पर उमड़ा आस्था का सैलाब: टूट गए पिछले साल के रिकॉर्ड, 4 लाख बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
- त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर सख्ती: ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत प्रदेशभर में कार्रवाई, 300 किलो एनालॉग पनीर सील, कई खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
- अयोध्या से बड़ी खबर: राम जन्मभूमि ट्रस्ट से हटाए गए 2 प्रमुख कर्मचारी, एंट्री बैन के बाद मचा हड़कंप

