आज केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली इस चर्चा में किसानों ने अपनी मांगों को विस्तार से सरकार के सामने रखा। हालांकि, किसान नेताओं के मुताबिक बैठक सकारात्मक रही।
केंद्र की ओर से केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किसानों से बातचीत की, जबकि पंजाब सरकार की ओर से कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक भी बैठक में मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और इस बैठक में उनकी विभिन्न योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। साथ ही, किसानों की मांगों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता जताई। हालांकि, लंबी चर्चा के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बैठक में शामिल होना था, लेकिन किसी कारणवश वे उपस्थित नहीं हो सके। अब वे 22 फरवरी को होने वाली अगली बैठक में मौजूद रहेंगे।

डल्लेवाल बोले – अनशन जारी रहेगा
बैठक के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही और अगली बैठक 22 फरवरी को होगी। हालांकि, यह बैठक चंडीगढ़ में होगी या दिल्ली में, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों ने मजबूती से अपनी बात केंद्र सरकार के सामने रखी है, लेकिन जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका अनशन जारी रहेगा।
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने कहा कि अगली बैठक चंडीगढ़ में हो सकती है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बैठक में किसानों की मांगों को सुना गया और केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि डल्लेवाल जी अपनी पोती के निधन के बावजूद बैठक में शामिल हुए, जो उनके संकल्प को दर्शाता है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

