महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की अटकलों के बीच अब उद्धव ठाकरे ने सांसदों की बैठक बुलाई है. यह बैठक रविवार को दोपहर में मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में ठाकरे के घर मातोश्री में बुलाई गई है. महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट के बीच शिवसेना (यूबीटी) के 7 सांसदों के शिंदे गुट में जाने की चर्चा के बीच उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई है. बैठक में पार्टी के अधिकांश सांसद शामिल हुए, जबकि कुछ सांसद विभिन्न कारणों से मौजूद नहीं रह सके.
मातोश्री पर उद्धव गुट के सांसदों की बैठक शुरू हो गई है. शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई स्थित मातोश्री में पार्टी सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई.
शिवसेना-यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने सभी 9 सांसदों को एकजुट रखने के लिए मातोश्री में अहम बैठक बुलाई. मातोश्री पर उद्धव गुट के सांसदों की बैठक में प्रत्यक्ष रूप से अरविंद सावंत – मुंबई दक्षिण, अनिल देसाई – मुंबई दक्षिण मध्य, राजाभाऊ वाजे – नासिक और संजय दिना पाटिल – मुंबई उत्तर-पूर्व उपस्थित हुए है.
शिंदे गुट के नेताओं ने दावा किया है कि कुछ सांसद ऑपरेशन टाइगर के तहत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही है कि यूबीटी के नौ में से सात सांसद पार्टी छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दामन थामने वाले हैं.
इसी क्रम में मुंबई स्थित मातोश्री में पार्टी सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी. शिवसेना सूत्रों के अनुसार, बैठक में यवतमाल-वाशिम के सांसद संजय देशमुख और हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े.
हालांकि, पार्टी के अनुसार, बैठक में नहीं शामिल होनेवालों में परभणी से सांसद संजय जाधव और शिर्डी से सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे का नाम आया है. वही, बैठक में शामिल नहीं होनेवालों में धाराशिव से सांसद ओमराजे निंबालकर का भी नाम आ रहा है पर पार्टी सूत्रों के मुताबिक निंबालकर ने पहले ही अपनी अनुपस्थिति की सूचना दे दी थी, क्योंकि उनका पुत्र अस्पताल में भर्ती है.
हाल के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में यह चर्चा लगातार चल रही है कि उद्धव ठाकरे गुट के कुछ सांसद शिंदे खेमे या भाजपा के संपर्क में हैं. बैठक में अभी तक जो सांसद नहीं शामिल हुए है उनको लेकर संदेह गहरा होता जा रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

