राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सर्व हिंदू समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सिवनी मालवा प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा पाए 14 गौरक्षकों को रिहा करने की मांग की है।
परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना
दरअसल सर्व हिंदू समाज जिला नीमच ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर शिवनी मालवा मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए 14 गौरक्षकों को रिहा करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि गौरक्षा का कार्य करने वाले लोग गौसेवा और समाजहित की भावना से काम करते हैं। सजा के बाद उनके परिवारों को आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोई राहत संभव हो तो विचार किया जाए
समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से मानवीय आधार पर मामले पर विचार करने और प्रभावित परिवारों को राहत देने का आग्रह किया। ज्ञापन में न्यायपालिका और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा गया कि यदि संवैधानिक प्रावधानों के तहत कोई राहत संभव हो तो उस पर विचार किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन और गौसेवक मौजूद रहे। सर्व हिंदू समाज के निर्मल देवड़ा ने कहा कि समाज राष्ट्रपति से 14 गौरक्षकों की रिहाई की मांग कर रहा है।
निर्मल नरेला, समाजसेवी नीमच

