बराड़ा, (अनिल शर्मा )। नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में बदलना और जरूरत पड़ने पर अपनों से बात करना तनाव कम करने का आसान और कारगर तरीका है। यह व्याख्यान मनोरोग विशेषज्ञ मिस खुशबू राय ने संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में ‘मानसिक स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और रोजमर्रा की जिंदगी में शांति बनाए रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर विर्क के दिशानिर्देश में नेशनल टास्क फ़ोर्स की नोडल अधिकारी डॉ. नवनीत कौर के नेतृत्व में ‘मानसिक स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन’ को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के सभी शिक्षकों व गैर शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और तनाव-मुक्त, शांतिपूर्ण जीवन जीने के तरीकों के बारे में जानकारी देना था।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिस खुशबू (एम.ए. मनोविज्ञान) ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के कई व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि नियमित योग, गहरी सांस लेने के व्यायाम, समय प्रबंधन, पर्याप्त नींद, हॉबीज को समय देना, नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों से बदलना और जरूरत पड़ने पर अपनों से बात करना तनाव कम करने के सबसे असरदार उपाय हैं। उन्होंने तनाव के समय 5-4-3-2-1 ग्राऊंडिंग तकनीक और माइंड-फुलनेस का अभ्यास करने पर भी जोर दिया।
प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर विर्क ने इस अवसर पर कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि हम मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तो ही जीवन में शांति और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से कराने पर जोर दिया।
एनटीएफ की नोडल अधिकारी डॉ. नवनीत कौर ने कहा कि आज की तेज रफ्तार और प्रतिस्पर्धा भरी जिंदगी में लोग मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हम अपने मानसिक स्वास्थ्य को उतनी ही प्राथमिकता दें जितनी हम शारीरिक स्वास्थ्य को देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ध्यान, योग, सकारात्मक सोच और समय पर बातचीत के जरिए हम अपने जीवन को अधिक संतुलित और शांतिपूर्ण बना सकते हैं। डॉ. कौर ने सभी से अपील की कि वे मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की मदद लें।
कार्यक्रम में कॉलेज के सारे स्टाफ ने बड़ी संख्या में भाग लिया। डॉ नवनीत कौर के धन्यवाद सत्र के पश्चात राष्ट्रीय गान के साथ इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
- जीवन सूक्त : हर अवस्था की अपनी व्यवस्था है – संदीप अखिल
- 01 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- Bihar Today Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
- 01 सितंबर महाकाल भस्म आरती: त्रिपुण्ड, बिल्व पत्र और चंद्र से अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 1 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन


