सोनू वर्मा, नूंह। नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के साथ कथित गैंगरेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बाद में उसकी आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
मेवात की 36 बिरादरी के लोग एकजुट होकर नूंह अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकालते हुए पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और पीड़िता को न्याय दिलाने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शन में शामिल सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने कहा कि बेटी के साथ हुई इस घटना ने पूरे मेवात को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रजिया बानो ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज पर कलंक हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मेवात में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

