Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को 9 ग्रहों में राजकुमार कहा जाता है. इसे बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, शिक्षा और संचार से जोड़कर देखा जाता है. कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने पर इंसान की निर्णय लेने की क्षमता, संवाद शैली और व्यावसायिक समझ बेहतर होने की मान्यता है. ऐसे में बुध के नक्षत्र परिवर्तन का असर भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है.
13 सितंबर को बुध नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है. पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बुध सुबह 10.47 बजे उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. बुध 21 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं. इस अवधि का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होगा. लेकिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन विशेष शुभ परिणाम लेकर आ सकता है.
वृषभ राशि (Budh Nakshatra Parivartan 2026)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा समय ला सकता है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. लंबे समय से अटके आर्थिक मामलों में भी गति आ सकती है. कुछ जातकों को अचानक धन लाभ मिलने के संकेत मिल सकते हैं. नौकरी के लिए समय अनुकूल रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर ध्यान दिया जा सकता है. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है. व्यापारियों को कोई ऐसा सौदा मिल सकता है, जो आने वाले समय में लाभ दे. परिवार के लिहाज से भी ये अवधि सुखद रह सकती है. घर में आपसी समझ बढ़ेगी. वातावरण सकारात्मक बना रहेगा. विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता बढ़ने से पढ़ाई में बेहतर परिणम मिलने की उम्मीद की जा सकती है.
मिथुन राशि (Budh Nakshatra Parivartan 2026)
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह ही हैं, इसलिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन खास महत्व रखता है. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आपके काम और विचारों को लोगों का समर्थन मिल सकता है. जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ने की संभावना है. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, शिक्षा, संचार और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा. नए प्रोजेक्ट या काम के अवसर सामने आ सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हुई मुलाकात आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. परिवार में माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे. उनके साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है.
सिंह राशि (Budh Nakshatra Parivartan 2026)
सिंह राशि के जातकों के लिए राहत वाला समय होगा. लंबे समय से अटके कामों में तेजी आने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस दौरान अच्छी खबर मिल सकती है. निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ के अवसर बन सकते हैं, हालांकि किसी भी तहर का आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा. इस दौरान आपकी बात-चीत का प्रभाव दूसरों पर अधिक पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का फायदा मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक खबर मिलने की संभावना जताई जा रही है. कुल मिलाकर बुध का हस्त नक्षत्र में प्रवेश सिंह राशि वालों के लिए काम-काज, धन और व्यक्तिगत संबंधों के लिहाज से शुभ बदलाव लेकर आ सकता है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



