Dharm Desk – ज्योतिष के अनुसार बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क शक्ति का कारक माना जाता हैं. ऐसे में इसका गोचर सीधे तौर पर इंसान की सोच, निर्णय लेने की क्षमता और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है. 15 मई की मध्य रात्रि 12:18 बजे बुधदेव जिन्हें ग्रह का राजकुमार कहा जाता है, मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र और बुध के बीच मित्रता का संबंध है. जिससे यह परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है.

मिथुन राशि

यह गोचर आपके लिए नई ऊर्जा और अवसर लेकर आएगा. आपके अंदर कुछ नया शुरू करने की इच्छा जागेगी. मिथुन राशि वाले किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत कर सकते हैं. दोस्तों या करीबी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक रूप से भी स्थिति मजबूत रह सकती है, हालांकि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय काफी सकारात्मक रहने का होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते है. लंबे समय से जो योजनाएं बन रही थीं, अब उन्हें पूरा करने का सही समय है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. प्रेम जीवन में भी सुधार देखने को मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जो सफलता की ओर ले जाएगी.

तुला राशि

इस गोचर के दौरान तुला राशि के जातकों को संतुलन और सफलता दोनों का लाभ मिलने के आसार दिख रहे है. आप काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बना पाएंगे. कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी और रिश्तों में विश्वास और मजबूती आएगी. नई सोच और योजनाएं आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगी.

धनु राशि

धनु राशि के लिए बुध का यह परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके भविष्य को मजबूत करेंगी. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेंगे. आर्थिक रूप से फायदे के संकेत हैं और रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. यह समय आपके लिए प्रगति और सफलता का मार्ग खोल सकता है.