ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है. इसलिए जब भी बुध ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. इस समय बुध कुंभ राशि में वक्री होकर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. लेकिन 10 मार्च को सुबह 7.47 बजे बुध नक्षत्र परिवर्तन करते हुए राहु के स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं. ऐसे में बुध का यह नक्षत्र गोचर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. कुछ राशियों के लिए यह समय शुभ फलदायक साबित हो सकता है. वहीं कुछ राशियों को इस दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका क्या प्रभाव रहेगा और किन उपायों को करने की सलाह दी गई है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए समय अनुकूल रहेगा. बिजनेस में बड़ा लाभ मिल सकता है. काम में तेजी आएगी. कार्यस्थल पर उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं. पुरानी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए करियर के क्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं. आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं. संचित धन को खर्च करने से बचें. इस समय ज्यादा बोलने की बजाय सुनना बेहतर रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी. शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है, इसलिए बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें. पढ़ाई के क्षेत्र में एकाग्रता की कमी चुनौतियां बढ़ा सकती है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. गलत संगति के कारण समय और धन की हानि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कहासुनी से मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

