Dharm Desk :- अक्टूबर के अंतिम दिनों में ग्रहों की चाल में एक खास बदलाव होने जा रहा है। 24 अक्टूबर से बुध वक्री गति में आ जाएंगे। बुध की यह स्थिति लगभग 20 दिनों तक रहने वाली है। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, नौकरी, गणना और संचार से जुड़े मामलों का कारक माना जाता है। ऐसे में इसकी चाल बदलने पर इन क्षेत्रों से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बुध के वक्री होने को अक्सर पुराने मामलों के दोबारा सामने आने से जोड़कर देखा जाता है।
इस दौरान पहले शुरू किए गए काम फिर से गति पकड़ सकते हैं।किसी पुराने ग्राहक या संपर्क से बात-चीत शुरू हो सकती है और पहले की अटकी हुई योजना पर दोबारा काम करने का मौका मिल सकता है। यानी हर बदलाव नुकसान लेकर आए ऐसा जरूरी नहीं होता है।वही कुछ राशियों के लिए यह समयसीमा अपने पुराने प्रयासों को आगे बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। लेकिन इस दौरान जल्दबाजी से बचना जरूरी रहता हैं। नौकरी, कारोबार, बैंकिंग, दस्तावेज या किसी समझौते से जुड़ा फैसला लेते समय कागजों को अच्छी तरह पढ़ना चाहिए। लेन-देन में भी पूरी जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
1.वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय अच्छा रह सकता है।पुराना पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे कमाई बढ़ने का रास्ता भी बन सकता है। कारोबार में पुराने संपर्क काम आ सकते हैं। किसी बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें।
2.मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। यह समय उनके लिए बहुत खास हो सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपकी बात को महत्व मिलेगा। पुराने काम से मुनाफा मिल सकता है। कारोबार का अटका काम फिर शुरू हो सकता है। आमदनी बढ़ाने का मौका भी मिल सकता है।

3.कन्या राशि
कन्या राशि वालों को करियर में फायदा मिल सकता है। नौकरी से जुड़ा पुराना मामला सुलझ सकता है। तरक्की की बात आगे बढ़ सकती है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कारोबार में पुराने ग्राहक लौट सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में स्थिति मजबूत हो सकती है।
4.तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए ये 20 दिन कामकाज में बदलाव ला सकते हैं। नौकरी बदलने की कोशिश सफल हो सकती है। कोई नया अवसर सामने आ सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कारोबार में नई डील आगे बढ़ सकती है। पुराना विवाद बातचीत से सुलझ सकता है।
5.मकर राशि
मकर राशि वालों को करियर में राहत मिल सकती है। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। पुराने प्रोजेक्ट से फायदा मिल सकता है। कारोबार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। कमाई के नए रास्ते बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा।

