Dharm Desk: ज्योतिष विद्या में ग्रहों की चाल और उनके गोचर का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। 7 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय बुध ग्रह सिंह राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। बुध के इस गोचर से एक तरफ जहां कुछ राशियों के लिए अच्छी स्थिति बनेगी। वहीं दूसरी तरफ राहु के साथ बुध का षडाष्टक योग बनने वाला है, जो कुछ राशियों के लिए भारी मानसिक वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव ला सकता है।
जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में स्थित होते हैं। तब षडाष्टक योग का निर्माण होता है। छठे भाव को रोग ऋण और शत्रु का कारक माना जाता है, जबकि आठवा भाव आयु दुर्घटना, अड़चन और अचानक होने वाले नुकसान का प्रतिनिधित्व करता है। राहु और बुध का यह खराब योग फैसले लेने की क्षमता को प्रभावित करता है और इंसान के बने बनाय काम बिगाड़ सकता है।
सबसे बड़ा असर इस राशि पर पड़ेगा
कुंभ राशि
राहु-बुध के इस षडाष्टक योग का सबसे प्रतिकूल प्रभाव कुंभ राशि के लोगों पर देखने को मिल सकता है।इनके आय के साधनों में अचानक रुकावट आ सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है। कहीं भी नया निवेश करने से बचने चाहिए नहीं तो बड़ा धन हानि का योग बन सकता है।
- कुंभ राशि वालों की कार्यस्थल पर सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। व्यापारिक साझेदारी में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। कोई भी व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लेना पड़ेगा।
- स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या हो सकती हैं। त्वचा पाचन तंत्र और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याए परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
- पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा प्रभाव वाणी पर नियंत्रण न रखने के कारण परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं। किसी पुराने विवाद को लेकर मानसिक चिंता रहेगी।
इन राशियों पर भी असर
कुंभ के अलावा सिंह और मीन राशि के लोगों को भी इस गोचर के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। लेन-देन में पारदर्शी रहें और मोटर साइकिल चलाते समय बहुत सावधानी रखें।
संकट इन उपायों से टल सकता है
षडाष्टक योग के ख़राब प्रभाव को कम करने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं।
1.रोजाना भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करें और ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें। बुध के बुरे प्रभाव को शांत करने के लिए यह सबसे अच्छा और आसान उपाय है।
2.शनिवार के दिन पक्षियों को बाजरा खिलाए और किसी गरीब या जरूरतमंद को नीले कपड़े या तिल का दान अवश्य करें।
3.बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या पालक खिलाए।
4.इस दौरान किसी भी प्रकार के बहस या कानूनी मामलों से दूर रहें और कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले बड़े बुजुर्गों की सलाह लें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



