अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में गणपति की भक्ति के बीच पुलिस का जागरूकता वाला अंदाज भी देखने को मिल रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने विराजे भगवान गणेश, श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने, तो वहीं पंडाल में लगे पोस्टर और स्लोगन समाज को नशे और साइबर अपराध से बचाने का संदेश दे रहे हैं। संदेश साफ है कि भक्ति के साथ जागरूकता भी जरूरी है।
पुलिस विभाग की ओर से कंट्रोल रूम परिसर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां नजर गणपति की प्रतिमा के साथ आसपास लगे जागरूकता संदेशों पर भी टिक रही है। पंडाल में लिखा है “गणपति का यही संदेश नशा मुक्त हो हमारा देश, तो वही गांजा, चरस, अफीम सहित दूसरे नशीले पदार्थों की पहचान और उनके दुष्परिणामों से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज: सड़क सुरक्षा का संदेश देने सड़क पर उतरे ‘विघ्नहर्ता गणेश’, नियम मानने वालों को मिला आशीर्वाद

साथ ही साइबर अपराध से बचाव और “नशे से दूरी है जरूरी” जैसे संदेश भी दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि सीधी को ड्रग से मुक्त करने के लिए ‘नशा मुक्त’ संदेश लिखा गया है। वहीं उन्होंने सीधी की जनता को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



