Business Desk – Meta Paid Subscription Plans : Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं. कंपनी अब यूज़र्स को अतिरिक्त फीचर्स और एक प्रीमियम अनुभव देने के लिए हर महीने फीस लेगी. Meta ने एक Instagram पोस्ट के जरिए इस नई सेवा की घोषणा की, जिसमें कंपनी की प्रोडक्ट हेड, Naomi Gleit ने नए “Plus” प्लान के बारे में जानकारी दी.

Meta के पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें
Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए Meta के पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें अलग-अलग हैं. कीमतों की जानकारी इस प्रकार है.
Instagram Plus: $3.99 प्रति माह (₹387)
Facebook Plus: $3.99 प्रति माह (₹387)
WhatsApp Plus: $2.99 प्रति माह (₹290)
Instagram Plus सब्सक्रिप्शन प्लान में शामिल फीचर्स
यह जानने की सुविधा कि आपकी Stories को कौन-कौन दोबारा देख रहा है.
असीमित Audience Lists
Stories को 24 घंटे से ज़्यादा समय तक दिखाने का विकल्प
“Viewers” लिस्ट में दिखे बिना Story Previews देखने की सुविधा
Weekly Spotlight Boost
Animated Super Heart Reactions
Custom App Icons
Personalized Bio Fonts
ज्यादा Profile Pin Options
Facebook Plus सब्सक्रिप्शन प्लान में शामिल फीचर्स
Profile Customization
बेहतर Social Features
बेहतर Reach
Advanced Analytics
WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन प्लान में शामिल फीचर्स
Custom Themes
Custom Ringtones
Premium Stickers
ज्यादा Pinned Chats
AI में भारी निवेश के बीच Meta का बड़ा कदम
यह ध्यान देने वाली बात है कि Meta इस पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल पर ऐसे समय में जोर दे रही है. जब कंपनी AI इंफ़्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश कर रही है. कंपनी ने हाल ही में बताया कि वह इस साल AI डेटा सेंटर और इंफ़्रास्ट्रक्चर पर $125 बिलियन से $145 बिलियन के बीच खर्च कर सकती है.

