Dharm Desk: मंगलवार का दिन संकटमोचन भगवान हनुमान जी की पूजा और उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। इस दिन सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से किए गए छोटे-छोटे धार्मिक कार्य घर के वातावरण को बदलकर रख देते हैं और सभी प्रकार की विघ्न बाधाओं का नाश कर देते हैं।

सनातन परंपरा में इसका घर के मुख्य द्वार का विशेष महत्व होता है।घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले मुख्य द्वार से ही होकर गुजरती है। ऐसे में अगर घर के प्रवेश द्वार को धार्मिक रूप से सुरक्षित कर दिया जाए तो किसी भी प्रकार की बुरी नजर या नकारात्मक शक्ति घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकती।

सुरक्षा कवच तैयार करने की विधि

घर और परिवार को हर प्रकार की परेशानी से बचाए रखने के लिए मंगलवार के दिन लाल रंग के कलावा धागे से एक विशेष सुरक्षा कवच तैयार किया जाता है।

इसके लिए मंगलवार के दिन स्वच्छ होकर लाल रंग का एक नया कलावा रक्षासूत्र लें। कलावे को हाथ में लेकर पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम का नाम 7 बार स्पष्ट रूप से बोलें।अब राम नाम का उच्चारण करते हुए उस कलावे के धागे में एक-एक करके कुल 7 गांठें लगा लें। इसके पश्चात बजरंगबली जी का स्मरण करते हुए और उनके प्रति समर्पण भाव रखते हुए एक बार हनुमान चालीसा का पूरा पाठ करे।हनुमान चालीसा का पाठ समाप्त होने के बाद उस सिद्ध किए गए कलावे को अपने घर के मुख्य दरवाजे के हैंडल कुंडी या चौखट पर मजबूती से बांध दें।

शास्त्रीय मान्यता और शुभ प्रभाव

मुख्य द्वार पर बांधा गया यह कलावा एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

मुख्य द्वार पर बंधा लाल धागा बाहर से आने वाली किसी भी तरह की नकारात्मक या नकारात्मक विचार तरंगों को घर के अंदर आने से रोकता है।

इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों पर आने वाली अप्रत्याशित मुसीबतें दुर्घटनाएं और अनहोनी टल जाती हैं।

हनुमान जी के स्मरण और राम नाम के प्रभाव से घर के आंतरिक वातावरण में सकारात्मकता बढ़ती है।जिससे सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बना रहता है।

बहुत बार घर या परिवार को किसी की बुरी नजर लग जाती है।जिससे काम रुकने लगते हैं। यह लाल कलावा घर को हर तरह के दृष्टि दोष से सुरक्षित रखता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H