ग्वाटेमाला की सीमा से सटे दक्षिणी मेक्सिको के प्रशांत तट पर शुक्रवार को जबरदस्त भूकंप आया. प्यूर्टो मादेरो के पास शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप को मेक्सिको सिटी से लेकर अल साल्वाडोर तक महसूस किया गया. इसके बाद करीब 10 लाख लोगों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. मेक्सिको क्षेत्र में भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले तटों पर खतरनाक सुनामी की लहरें आने की संभावना है.
मैक्सिको में जोरदार भूकंप से धरती हिल उठी है. भूकंप का केंद्र चियापास तट के पास एक्विलेस सेरदान से 48 किमी दक्षिण पश्चिम में और 15 किमी की गहराई पर था.
मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर जबरदस्त भूकंप आया है. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.4 थी. इससे पहले समुद्र में थोड़ी दूर एक छोटा भूकंप भी आया था. भूकंप के झटके मेक्सिको के पड़ोसी देश ग्वाटेमाला और अल साल्वाडोर में भी महसूस किए गए. फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है.
मैक्सिको और ग्वाटेमाला को अलग करने वाली नदी के किनारे बसे शहर सुचियाते के मेयर एल्मर वाजक्वेज गैलार्डो ने बताया कि सुनामी के किसी भी खतरे के लिए तटीय इलाकों पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि मेक्सिको की दक्षिणी सीमा पर स्थित मुख्य शहर तापाचुला में भूकंप के झटके पहले हल्के थे और फिर तेज हो गए.
अमेरिकी सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने कहा है कि मेक्सिको क्षेत्र में भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले तटों पर खतरनाक सुनामी की लहरें आने की संभावना है.
ग्वाटेमाला सिटी में लोग भूकंप के लंबे समय तक चलने से घबरा गए. मैक्सिको सिटी में कुछ इलाकों में इमारतें हिली और दरारें आई है. प्रशासन ने लोगों से समुद्र तट और निचले तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की है. भूकंप ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ में आया. यह दुनिया का सबसे एक्टिव भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

