सोहराब आलम/मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) का तीसरा दीक्षांत समारोह शनिवार को भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शामिल हुए। समारोह की गरिमा को बढ़ाते हुए बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
23 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सफर में आज का दिन मील का पत्थर साबित हुआ। दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के लगभग 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति के हाथों मेडल पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्नातक, स्नातकोत्तर और शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।
छात्रों के उत्साह से गूंजा परिसर
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया जो भविष्य के सुनहरे सपनों को अपनी आंखों में संजोए नजर आए। अतिथियों ने अपने संबोधन में मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथियों का संबोधन
समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने शिक्षा के महत्व और गांधीवादी मूल्यों पर प्रकाश डाला। वहीं राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए इसे चंपारण की धरती के लिए एक गौरवपूर्ण संस्थान बताया। राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने बौद्धिक विकास और सांसद राधा मोहन सिंह ने विश्वविद्यालय के विस्तार पर अपनी बात रखी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

