MI vs PBKS IPL 2026: IPL 2026 का 24वां मैच आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। MI में दो बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर क्विंटन डी कॉक और मयंक रावत को मौका दिया गया है।
बता दें कि दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने हैं। पिछले सीजन दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थीं और दोनों बार पंजाब को जीत मिली थी। पंजाब की टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है, आज जीतकर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। टीम का एक मैच कोलकाता के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। दूसरी ओर मुंबई को 4 में से 1 में जीत मिली है।
वानखेड़े में दोनों ने 5-5 मैच जीते
MI और PBKS के बीच IPL में मुकाबला काफी कड़ा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई को 17 और पंजाब को 16 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में पंजाब ने अपने नाम किया। वहीं वानखेड़े पर दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने हुई हैं, जहां मुकाबला पूरी तरह बराबरी का रहा है। दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- शशांक सिंह।
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देखा जा सकता है।

