अमृतसर। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में रसोई गैस की आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। इस स्थिति को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने केंद्र सरकार से विशेष गुहार लगाई है। SGPC ने मांग की है कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में संचालित ‘गुरु रामदास लंगर’ के लिए कमर्शियल एलपीजी गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखी जाए।

SGPC प्रबंधन ने जानकारी दी कि श्री हरिमंदिर साहिब में देश-विदेश से आने वाले लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे अटूट लंगर की सेवा चलती है। इसके लिए लंगर घर में बड़ी मात्रा में गैस की आवश्यकता होती है। आंकड़ों के अनुसार, लंगर हॉल में प्रतिदिन लगभग 25 से 30 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खपत होती है, साथ ही पाइपलाइन के जरिए भी गैस की आपूर्ति की जाती है।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में अभी आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में किसी भी प्रकार की कमी या संकट से बचने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से अभी से पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया है।
पंजाब में भी गहराया संकट, शादियों पर असर
मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) में चल रहे युद्ध का असर पंजाब में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है और अधिकांश एजेंसियों के पास केवल दो से तीन दिनों का ही स्टॉक बचा है।
- बिहार में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल
- थार का स्वैग, शराब का पैग और 4-4 फर्जी नंबर प्लेट! इंदौर की सड़कों पर ‘मुन्नाभाई’ स्टाइल में घूम रहा था 21 साल का नवाब, पुलिस ने फुस्स की हेकड़ी
- दीपावली पर MP की जेलों में क्यों बढ़ाई गई चौकसी? 2016 की वो खौफनाक घटना, जिसके बाद हर साल रहता है अलर्ट
- धमाका, हाहाकार और भयावह मंजरः बैग में रखा गोला दगने से 6 लोग झुलसे, 2 की हालत देख चीख पड़े लोग
- गोरखपुर में वनटांगिया परिवारों के साथ दिवाली मना रहे CM योगी, रविकिशन के ‘शीश महल’ पर ली चुटकी

