सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आधी रात को डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। जादू टोने के शक में जहां दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया वहीं 3 लोग घायल बताए जाते हैं। हत्या की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
12 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भांग, ड्रायफ्रूट, रजत आभूषण से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार,
गांव में भय और तनाव का माहौल
दरअसल जिले के ग्राम पंचायत अतरवा के लोहरा बैरिहवाटोला में आधीरात एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई, जिससे गांव में भय और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जियावन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को चारों ओर से घेरकर जांच शुरू कर दी।
दो लोगों की मौत और तीन घायल
प्रथम दृष्टया हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल है। वारदात जादू टोने को लेकर हुई है।

