एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं. वो सोशल मीडिया पर भी सेहत और वर्कआउट से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी अंकिता कोंवर (Ankita Konwar) के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनपर खुब प्यार लुटाया है.

मिलिंद ने अंकिता के लिए क्या लिखा?

बता दें कि मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने पत्नी अंकिता कोंवर (Ankita Konwar) के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं अपनी जिंदगी में ढेर सारी चीजों के लिए ईश्वर का शुक्रगुजार हूं. मगर, जब तुम मुझे मिलीं, तो कायनात ने कमाल ही कर दिया. तुम्हारे साथ बिताया हर पल प्यार, खूबसूरती और खुशी का एक तोहफा है. तुम्हारे साथ रहने में जिंदगी खूबसूरत हो गई है और यह सफर मजेदार लगता है. यह बहुत खास है कि हम इतनी सारी चीजें शेयर करते हैं.’

बोले- ‘तुम जिंदगी में रोशनी हो’

एक्टर ने आगे लिखा – ‘मैं तुम्हारे लिए वो सब कुछ चाहता हूं, जो तुम अपने लिए चाहती हो. मुझे पता है कि तुम हम दोनों के लिए सबसे समझदारी भरे फैसले करोगी और मैं इस साल तुम्हारे साथ हर नए अनुभव का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. तुम ही तो मेरी जिंदगी में रोशनी लाती हो.’

कब हुई मिलिंद और अंकिता की शादी?

बता दें कि अंकिता कोंवर (Ankita Konwar) अपने पति मिलिंद सोमन (Milind Soman) से करीब 26 साल छोटी हैं. मिलिंद की उम्र 60 वर्ष है. वहीं, अंकिता अपने इसी जन्मदिन पर 35 वर्ष की हुई हैं. इस कपल ने साल 2018 में शादी रचाई थी.