Milk Price Hike: बजट आने से ठीक पहले आम लोगों को एक और झटका लगा है. राजस्थान के उदयपुर में दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं. उदयपुर दुग्ध व्यापार संघ ने करीब 28 महीने बाद दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. नई दरें आज यानी 1 फरवरी से लागू हो गई हैं.
अब उदयपुर के लोगों को रोज के दूध के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. दुग्ध व्यापार संघ का कहना है कि दूध बनाने में खर्च लगातार बढ़ रहा था. पशुपालक भी लंबे समय से दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे. ऐसे में यह फैसला लेना जरूरी हो गया था.
Also Read This: Rajasthan News: जयपुर में फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू में जुटी पुलिस, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि पशुओं के चारे, पशु आहार, मजदूरी, देखभाल और परिवहन का खर्च पहले से काफी बढ़ गया है. इन सब कारणों से पशुपालकों पर दबाव बढ़ रहा था. उन्हें राहत देने के लिए दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया गया.
शहर में रोज बिकता है 90 हजार लीटर दूध
उदयपुर शहर में हर दिन करीब 90 हजार लीटर खुला दूध बिकता है. यह दूध आसपास के गांवों से आता है. इसमें गाय और भैंस दोनों का दूध शामिल होता है. सुबह करीब 5:30 बजे से शहर में दूध की सप्लाई शुरू हो जाती है और डेयरियों तक पहुंचती है.
Also Read This: Rajasthan News: UGC के नए नियमों पर मदन राठौड़ का बयान: सबको समान अवसर देना …
सभी व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसला
दूध के दाम बढ़ाने का फैसला उदयपुर दुग्ध व्यापार संघ की बैठक में लिया गया. यह बैठक सेवाश्रम कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. नरेंद्र पालीवाल ने की. बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों और पदाधिकारियों ने बढ़ती लागत और पशुपालकों की परेशानी पर चर्चा की. इसके बाद सर्वसम्मति से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया.
इस बैठक में रामजी मेनारिया, उदयलाल खतुरिया, पुष्कर मेनारिया, रणजीत शाकद्वीपी, मेघराज पटेल, किशोर प्रजापत, योगेश बागोरा सहित कई दूध व्यापारी मौजूद रहे. सभी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की और कहा कि यह बढ़ोतरी दूध की लगातार सप्लाई बनाए रखने के लिए जरूरी थी.
उदयपुर में दूध कारोबार की पूरी तस्वीर
उदयपुर शहर में कुल 325 डेयरियां हैं. दूध के व्यापार से करीब 225 व्यवसायी जुड़े हुए हैं. शहर में रोजाना करीब 90 हजार लीटर खुला दूध बिकता है.
Also Read This: Rajasthan News: साध्वी प्रेम बाईसा की जहर से हुई मौत! जानें क्या कहती है पीएम रिपोर्ट
नई दूध की कीमतें
गाय का दूध
- होम डिलीवरी: पहले 50–52 रुपये, अब 52–54 रुपये प्रति लीटर
- डेयरी काउंटर: पहले 48–50 रुपये, अब 50–52 रुपये प्रति लीटर
भैंस का दूध (गोल्ड)
- पहले: 62–64 रुपये प्रति लीटर
- अब: 64–66 रुपये प्रति लीटर
Also Read This: Rajasthan News: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


