Rajasthan News: विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फैक्ट्री में अचानक सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हादसे के समय फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सिलेंडर से गैस रिसाव को विस्फोट की वजह माना जा रहा है। फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया है साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
