राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे भरोसेमंद चैनल न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (News24 MP-CG) और लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) का विंध्य की औद्योगिक नगरी में खास कार्यक्रम ‘मध्य प्रदेश का भविष्य सतना’ का आयोजन हुआ। जहां विकास के रोडमैप समेत क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सतना-पन्ना रोड स्थित ‘द क्राउन रिजॉर्ट’ में हुए कार्यक्रम की शुरुआत नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने दीप प्रज्वलित कर की।
समाज इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता
इसके बाद मंच पर पूछे गए तीखे सवालों का मंत्री ने बड़े ही रोचक अंदाज में जवाब दिए। ब्राह्मण-क्षत्रिय भोजन सवाल पर मंत्री ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिस बात का जिक्र उनके हवाले से किया जा रहा है, उसका उल्लेख उन्होंने नहीं बल्कि जांच कमेटी की ओर से रिपोर्ट में कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई ब्राह्मण व ठाकुर परिवार उनके समाज के लोगों के घर भोजन नहीं करते हैं, लेकिन विंध्य क्षेत्र का आज का समाज इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता है।
जाति प्रमाण पत्र की वैधानिकता को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री प्रतिमा बागरी ने अपने जाति प्रमाण पत्र को लेकर 110 साल पुराने दस्तावेज भी NEWS24 MP-CG के मंच पर साझा किए। वहीं उन्होंने नशा से परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने पर कहा कि कुछ लोग हैं जिनको ये सदमा बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि पहली बार विधायक बनी दलित वर्ग की महिला मंत्री बन गई है। शहर विकास पर चर्चा के दौरानमंत्री ने भोपाल-इंदौर की तर्ज पर सतना को भी मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की घोषणा की।
प्रमुख हस्तियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रमुख रूप से संतोष पांडे (जिला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस)। डॉ. जितेंद्र सिंह गहरवार, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. दिवाकर सिंह (चिकित्सा क्षेत्र)। पीयूष अग्रवाल (व्यापार क्षेत्र)। अजय विश्वकर्मा एवं श्रीमती मीना विश्वकर्मा (शिक्षा क्षेत्र) पवन सिंह, उपेंद्र शुक्ला, राहुल सिंह (जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवा)। अभिषेक सिंह (फिटनेस क्षेत्र) शामिल रहे।
संस्थान के ये लोग रहे मौजूद
इस विशेष आयोजन में न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ एवं लल्लूराम डॉट कॉम के स्टेट न्यूज कोऑर्डिनेटर राकेश चतुर्वेदी, एमपी सेल्स हेड अनुज तिवारी, एमपी एडमिन और टेरेटरी मैनेजर रवि सैनी, जबलपुर ब्यूरो कुमार इंदर, सेल्स मैनेजर विनोद पांडे, सतना ब्यूरो अनमोल मिश्रा समेत संस्थान के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


