लखनऊ। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल देश को गुमराह करना बंद करें। आज वैश्विक परिस्थितियों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और कच्चे तेल की अधिक कीमतों के बावजूद भारत सरकार ने आम जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राहुल गांधी और उनके नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में महंगाई दर कितनी थी और आम आदमी का जीवन कितना कठिन था।
राहुल पर बोला हमला
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता को गुमराह करना बंद करना चाहिए। आज वैश्विक परिस्थितियों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और कच्चे तेल की अधिक कीमतों के बावजूद भारत सरकार ने आम जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हमेशा गरीब, किसान, मध्यम वर्ग और आम नागरिक की चिंता करते हुए राहत पहुंचाने का कार्य किया है।
READ MORE: चंदौली में रफ्तार का कहर! डंपर ट्रक को मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक, फिर…
आम आदमी का जीवन कितना कठिन
भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस शासन में पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर कोई पारदर्शिता नहीं थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने रिकॉर्ड सड़क निर्माण, एक्सप्रेस-वे, गरीब कल्याण योजनाएं और विकास के नए आयाम देखे हैं। राहुल गांधी और उनके नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में महंगाई दर कितनी थी और आम आदमी का जीवन कितना कठिन था।
READ MORE: कछला गंगा घाट पर बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 7 लोग डूबे, 5 लोगों का रेस्क्यू, एक की मौत
भाजपा सरकार हर दिन राष्ट्रहित और जनहित के लिए कार्य करती है। देश की जनता जानती है कि “मोदी सरकार” का लक्ष्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का विकास और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण है।

