अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव अपने नियत समय पर होंगे। इस बार चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर देखने को मिलेगा और लोगों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। उक्त बातें बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को सासाराम में आगमन के दौरान कही।
दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव को सरल एवं पारदर्शी तरीके से संपर्क कराया जाएगा। मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग एवं मतगणना को लेकर भ्रांतियों को खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
डाक कर्मचारी संघ के वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश रविवार को सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी क्रम में दीपक प्रकाश सासाराम के माइको स्थित एक निजी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के 11वें वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने शराबबंदी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। दीपक प्रकाश ने कहा कि, शराबबंदी को लेकर हमारे सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व में जिस प्रकार से यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया और इससे बिहार में जो सामाजिक बदलाव आया है। उसका पूरा बिहार और पूरा देश साक्षी है। गौरतलब है की उनकी ही पार्टी के विधायक माधव आनंद ने सदन में शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग की थी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


