शब्बीर अहमद, भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पांच दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर मंदिर (खंडवा), जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। आज बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आयोजित एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग कार्यक्रम में शामिल होंगी।
वहीं 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल। 20 जून को जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जूनः को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। 22 जून को कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी और फिर ग्वालियर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
ये भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर खंडवा पहुंचेंगी राष्ट्रपति: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन-पूजन, 19 जून को इस कार्यक्रम में होंगी शामिल
मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त
राष्ट्रपति के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर राज्य शासन ने मिनिस्टर-इन-वेटिंग नियुक्त कर दिए हैं। अगवानी और विदाई के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंदौर आगमन पर मंत्री तुलसीराम सिलावट और विदाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे। बैतूल में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जिम्मेदारी संभालेंगे। खंडवा में मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी को मिनिस्टर इन वेटिंग बनाया गया है। जबलपुर में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आगवानी और विदाई करेंगे। रीवा में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्वालियर में मंत्री तुलसीराम सिलावट मिनिस्टर इन वेटिंग रहेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया हैं।

