हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भगोरिया उत्सव में आदिवासी नृत्य करते हुए वीडियो सामने आया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस दिन कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित थी, उस दिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उसमें शामिल नहीं हुए थे।
इंदौर सीवर हादसा : मृत कर्मचारियों के परिजनों को 30-30 लाख की सहायता राशि का ऐलान, सीएम डॉ मोहन ने जताया दुख
इसी बीच उनका भगोरिया पर्व में शामिल होकर आदिवासी समाज के साथ नृत्य करते हुए वीडियो वायरल हो गया। मंत्री विजयवर्गीय भगोरिया पर्व के अवसर पर आदिवासी अंचल में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय लोगों के साथ जमकर नृत्य किया। भगोरिया मालवा-निमाड़ क्षेत्र का प्रमुख आदिवासी उत्सव है, जो होली से पहले बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

