शुभम जायसवाल, राजगढ़। लाडली बहनों को लेकर विवादित बयान देने वाले मंत्री करण सिंह वर्मा एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार उन्होंने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को भ्रष्टाचारी बता दिया। साथ ही भ्रष्टाचार को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जैसे यह बेहद साधारण मुद्दा है। 

दरअसल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि मध्य प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों के स्तर पर कहीं-न-कहीं भ्रष्टाचार मौजूद है।मंत्री ने कहा, “थोड़ा-बहुत भ्रष्टाचार हर जगह होता है। भ्रष्ट व्यक्ति को चाहे मंत्री बना दो, इंजीनियर बना दो, तहसीलदार बना दो या किसी भी पद पर बैठा दो, वह भ्रष्टाचार किए बिना नहीं मानता।” मंत्री के इस बयान के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

बता दें कि हाल ही में राजस्व मंत्री ने अपने दिए एक बयान में कहा लाडली बहनों को खुले मंच से नाम काटने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि ग्राम धामंदा में 894 लाड़ली बहनों को 1500 रुपए महीने दे रहे हैं और यहां पर आई कितनी है, अब एक दिन सीईओ मैडम से बोलेंगे, एक दिन सबको बुलाओ और नहीं आएं तो उनका नाम कट जाएगा, दे देंगे यहां से रिपोर्ट। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि बहनों को कांग्रेस के राज में पैसा मिलता था क्या? आगे उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से गेंहूं भेज रहे है, किसानों के खाते में पैसे डाल रहे हैं, और तुम ध्यान नहीं रखते हो। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m