Assam Election 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली NDA की लहर नहीं, सुनामी है, जिसका असर 4 तारीख को साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

मंत्री चौधरी ने बताया कि 126 सीटों वाले असम में भाजपा और NDA 103 सीटों पर फोकस करके चुनाव लड़ रही है और उन्हें उम्मीद है कि गठबंधन 90 से अधिक सीटें जीतेगा। उन्होंने बताया कि मैं प्रचार के अलावा 10 सीटों में प्लानिंग और मैनेजमेंट के प्रभार में था। 10 सीटों पर उनकी प्रवासी प्रभारी की भूमिका थी।

ओपी चौधरी ने 10 सीटों में 9 सीटों के नाम बताते हुए जीत का दावा किया है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में नॉर्थ-ईस्ट के लिए अभूतपूर्व कार्य किये है। इसी तरह असम में पहले सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में और अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के कारण असम की जनता प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाएगी।