दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड को लेकर विवादों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। AAP का आरोप है कि युवक द्वारा सवाल पूछे जाने के बाद मंत्री ने उसे थप्पड़ मारा। हालांकि, सामने आए वीडियो में प्रवेश वर्मा और AAP विधायक जरनैल सिंह के बीच हुई बातचीत का ऑडियो स्पष्ट नहीं है।
आखिर थप्पड़ मारने तक कैसे पहुंची बात?
दरअसल, प्रवेश वर्मा तिलक नगर इलाके में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर मौजूद थे। सड़क की गुणवत्ता को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस होने की बात सामने आई। इसके बाद मौके पर मौजूद AAP कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
इसी दौरान जरनैल सिंह के सोशल मीडिया का काम देखने वाला एक युवक प्रवेश वर्मा के सामने आकर वीडियो बनाने लगा। वायरल वीडियो में इसके बाद प्रवेश वर्मा को युवक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, थप्पड़ से ठीक पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह वीडियो के ऑडियो से स्पष्ट नहीं है।
थप्पड़कांड पर प्रवेश वर्मा की सफाई
थप्पड़ की घटना पर मंत्री प्रवेश वर्मा का बयान सामने आया है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के लिए मैं गया था। वहां AAP विधायक जनरैल सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। फिर, AAP कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ धक्का-मुक्की की और मेरे परिवार को गालियां दीं। साथ ही, प्रवेश वर्मा ने AAP विधायक पर कमीशन मांगने का आरोप भी लगाया है। इस घटना को लेकर मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो X पर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आज की घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सुनिए, लेकिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था।
केजरीवाल ने की मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग
इस विवाद पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, ‘मंत्री को गिरफ्तार करो। मैं कल यहां जाऊंगा।’ इसे पहले, दिल्ली विधानसभा में आतिशी को ‘भाई’ कहने पर प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP ने हंगामा किया था। तब मार्शल ने विधायकों को बाहर निकाला था। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने AAP के 3 विधायकों को सदन से बाहर कर दिया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


