अमृतसर/चंडीगढ़ : पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा जारी आदेशों की पालना करते हुए सचिवालय में पेश हुए। श्रद्धा और विनम्रता का प्रकट करते हुए मंत्री सौंध नंगे पांव चलकर श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे जहां श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होकर सिंह साहिबान को अपना स्पष्टीकरण सौंपा।
मंत्री सौंध ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिखों की सर्वोच्च संस्था है। श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित ‘भाई जैता जी स्मारक’ में लगाई एक तस्वीर पर जत्थेदार साहिब ने ऐतराज जताया था। उन्होंने कहा कि हालांकि तस्वीर को तुरंत बदल दिया गया, लेकिन विभाग के प्रमुख होने के नाते अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए वह पेश हुए हैं।
जत्थेदार साहिबान ने मंत्री को सख्त निर्देश दिए हैं कि विभाग के किसी भी प्रोजैक्ट में सिख मर्यादा, गुरु साहिबान और शहीदों के सत्कार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि विभाग में गुरमति विचारधारा के जानकार किसी विद्वान अधिकारी की नियुक्ति की जाए ताकि भविष्य में ऐसी गलतियों से बचा जा सके।

तरुणप्रीत सिंह सौंध ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अवगत करवाएंगे। विभाग को निर्देश दिया गया है कि सिख धर्म से संबंधित किसी भी कार्य के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब से मार्गदर्शन लेना अनिवार्य किया जाए।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

