गुरदासपुर। गुरदासपुर से डेरा बाबा नानक जा रहे कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले बड़ा हादसा हो गया है। उनके काफिले में डीसी ऑफिस की पायलट कार किसी अन्य वाहन से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, दूसरी कार रॉन्ग साइड से आ रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
इस हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने खुद घायलों को काफिले की गाड़ियों से बाहर निकालकर मौके पर उपलब्ध एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। सभी का इलाज अभी जारी है।
बता दें कि मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ आज बाढ़ प्रभावित इलाके के किसानों को मुआवजे के चेक वितरित कर रहे थे। दिनानगर से गुरदासपुर के पिंड खोखर तक चेक वितरण के बाद डेरा बाबा नानक हलके की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान कलानौर के पास अचानक उनके काफिले के साथ यह हादसा हुआ। मंत्री सुरक्षित हैं।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

