कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में एक नाबालिग के साथ तालिबानी स्टाइल में पोल से बांधकर मारपीट का वीडियो सामने आया है,वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेने के बाद अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
तीन बदमाशों ने की मारपीट
दरअसल यह वायरल वीडियो बहोड़ापुर इलाके का बताया जा रहा है, वायरल वीडियो में एक नाबालिग को पोल से बांधकर मारपीट की गई। वीडियो में नजर आ रहे 3 से अधिक बदमाशों ने पहले नाबालिग के साथ मारपीट की, फिर उस पर रौब झाड़ते हुए जमकर गालीगलौज करते हुए वीडियो बनाया। नाबालिग के शरीर पर मारपीट की चोट के गम्भीर निशान भी साफ दिखाई दिए।
इंदौर दूषित पानी कांडः कांग्रेस सेवादल ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सरकार और निगम पर बोला हमला,
पुलिस ने तलाश शुरू कर दी
जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस ने भी तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे नाबालिग की पहचान के साथ ही बदमाशो की तलाश भी शुरू कर दी है। ASP जयराज कुबेर का यह भी कहना है की फिलहाल थाने पर कोई फरियादी शिकायत लेकर नहीं आया है, फिर भी वीडियो में दिख रहे गंभीर अपराध पर संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

